सविता बरनवाल/न्यूज़ 11 भारत
गोमो/डेस्क: गोमो के आजाद नगर स्थित एक ऑटोमोबाइल पार्ट्स दुकान में 8 अगस्त को चोरी करने के बाद कल मंगलवार रात वही चोर वापस उसी दुकान पर पहुंचा. CCTV फुटेज में चोर की तस्वीर देख चुके दुकानदार ने उसे तुरंत पहचान लिया और मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद इसकी सूचना हरिहरपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दुकान मालिक ने पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.
बताते चलें इससे 8 अगस्त को चोरी घटना हुई थी. चोरी के बाद दुकान मालिक ने दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें चोरी करने वाले व्यक्ति की तस्वीर सामने आई. इसके बाद दुकान मालिक ने मामले की जानकारी हरिहरपुर थाना पुलिस को दी. इसी बीच मंगलवार की रात को वही संदिग्ध व्यक्ति दोबारा उसी दुकान पर पहुंचा, तो दुकानदार ने उसे पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन तक झारखंड में झमाझम बारिश, आज और कल कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी