राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

झारखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, 4 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर किया प्रदेश को गौरवान्वित

By : Ark Sahuliyar
राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम कर प्रदेश का मान बढ़ाया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राज्यपाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

राज्यपाल से यह विशेष मुलाकात झारखंड पेंचक सिलाट संघ की सचिव डौली कुमारी सिंह एवं अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में हुई. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी राहुल कपूर तथा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ कोच सूरज चिक बड़ाइक भी उपस्थित रहे. संघ के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी. खिलाड़ियों ने भी अपनी उपलब्धियों और प्रतियोगिता के अनुभव राज्यपाल के साथ साझा किए.

झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक
14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए—

 स्वर्ण पदक: 
इताशा कपूर
अनाया खलखो
विशाखा थापा
पलक साहू

 रजत पदक: 
 वायु तिर्की
 रंजन राणा

 कांस्य पदक: 
 कृपा राणा
 जानवी आलिया
 रीतिका बारा

इन खिलाड़ियों की सफलता में उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और चीफ प्रशिक्षक बिजय कुमार लिम्बु के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. खिलाड़ियों के साथ कोच सूरज चिक बड़ाइक और किरण देवी के साथ साथ जादूमुनी हेंब्रम की उपस्थिति ने भी इस उपलब्धि को और खास बनाया.

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और समर्पण ही उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाता है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसी उपलब्धियां प्रदेश के अन्य युवाओं को भी खेल के प्रति प्रेरित करती हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य एवं देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया. राज्यपाल से मिले इस प्रोत्साहन से पदक विजेता खिलाड़ियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली. खिलाड़ियों ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और शुभकामनाएं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा का काम करेंगी.

इस अवसर पर झारखंड पेंचक सिलाट संघ की सचिव डौली कुमारी सिंह ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को राज्यपाल से मिले सम्मान और प्रोत्साहन से उनका मनोबल काफी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि संघ का निरंतर प्रयास है कि झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलें.

संघ के अध्यक्ष किशोर मंत्री एवं राहुल कपूर ने भी राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में पेंचक सिलाट खेल को और मजबूत बनाने तथा नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए संघ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. झारखंड पेंचक सिलाट संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ये प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे और अपनी उपलब्धियों से झारखंड के साथ-साथ देश का नाम गौरवान्वित करेंगे.

यह भी पढ़ें- लालपुर के हरिओम टावर में अवैध कोचिंग के खिलाफ निगम की कार्रवाई, चार संस्थान सील

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.