grand-amotsav-cum-horticulture-fair-organized-at-t

रामगढ़ समाहरणालय परिसर में 'आमोत्सव-सह-बागवानी मेला' का भव्य आयोजन; रामगढ़ DC रहें मुख्य अतिथि

जिला ग्रामीण विकास शाखा, रामगढ़ के तत्वावधान में आज समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय 'आमोत्सव-सह-बागवानी मेला' का भव्य आयोजन किया गया.

By : Vaibhaw Vikram
रामगढ़ समाहरणालय परिसर में 'आमोत्सव-सह-बागवानी मेला' का भव्य आयोजन; रामगढ़ DC रहें मुख्य अतिथि

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
जिला ग्रामीण विकास शाखा, रामगढ़ के तत्वावधान में आज समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय 'आमोत्सव-सह-बागवानी मेला' का भव्य आयोजन किया गया. इस विशेष महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि DC रामगढ़  ऋतुराज एवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त  आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी  कृष्ण मुरारी तिर्की, गोपनीय प्रभारी  रविंद्र कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि  राजीव जयसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रगतिशील किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से अवगत कराना, उनके द्वारा उत्पादित आम एवं अन्य बागवानी फसलों को एक बेहतर बाजार मंच प्रदान करना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है.

मेले में कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ मनोन्नती एफपीओ, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कृषकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपजाए गए उन्नत किस्म के आमों (जैसे मालदा, लंगड़ा, जर्दालू, आम्रपाली, मल्लिका) तथा विभिन्न प्रकार के औषधीय, सजावटी और फलदार पौधों की प्रदर्शनी लगाई. समाहरणालय परिसर में सजे स्टॉलों का DC और उप विकास आयुक्त ने बारी-बारी से निरीक्षण किया और किसानों के अथक प्रयासों की सराहना की.

कार्यक्रम में DC, रामगढ़ ने कहा कि 'रामगढ़ जिले में बागवानी और विशेषकर आम के उत्पादन की असीम संभावनाएँ हैं. इस प्रकार के 'आमोत्सव-सह-बागवानी मेला' के आयोजन से न केवल हमारे स्थानीय किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें एक-दूसरे के उन्नत अनुभवों से सीखने की प्रेरणा भी मिलती है. जिला प्रशासन कृषकों को आधुनिक कृषि उपकरण, उन्नत बीज और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. मैं जिले के सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील करता हूं कि वे हमारे स्थानीय कृषकों के पास आकर उनका उत्साहवर्धन करें ताकि कृषि के क्षेत्र में हमारे जिले को आत्मनिर्भर बनाया जा सके.'


उप विकास आयुक्त ने जिला ग्रामीण विकास शाखा के इस प्रयास को बेहद सराहा और ग्रामीण विकास में बागवानी की भूमिका पर विशेष बल दिया. उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण विकास की मुख्य रीढ़ हमारे किसान भाई-बहन हैं. जिला ग्रामीण विकास शाखा द्वारा आयोजित इस मेले का मुख्य ध्येय किसानों की आय को बढ़ाना और उन्हें पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर नकदी फसलों व वैज्ञानिक बागवानी की ओर अग्रसर करना है. मनरेगा और अन्य कृषि योजनाओं के बेहतर समन्वय से जिले में बड़े पैमाने पर आम और मिश्रित बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है. हमारे कृषकों के उत्पाद गुणवत्ता में बेजोड़ हैं और इन्हें उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन हर स्तर पर प्रयासरत है.

जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा हाल ही में रामगढ़ जिले में उत्पादित आम को दुबई एवं यूके भेजा गया था इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. साथ ही इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए और कार्य को सफल बनाने के लिए प्रदान एनजीओ को भी सम्मानित किया गया.

मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कृषि विशेषज्ञों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित एक विशेष तकनीकी सत्र में किसानों को कीट प्रबंधन और फसलों के उचित रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं.

यह भी पढ़ें: DC की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक, दिए गए कई निर्देश 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.