छापेमारी

धनबाद: श्याम स्टील के कार्यालय पर GST विभाग की छापेमारी, घंटों चली जांच; दस्तावेज जब्त

छापेमारी समाप्त होने के बाद जीएसटी टीम कई महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेज अपने साथ लेकर गई.

By : Dipali Kumari
धनबाद: श्याम स्टील के कार्यालय पर GST विभाग की छापेमारी, घंटों चली जांच; दस्तावेज जब्त

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने कल गुरुवार को मेमको मोड़ स्थित हीरक स्क्वायर अपार्टमेंट में संचालित श्याम स्टील के कार्यालय में छापेमारी कर घंटों जांच-पड़ताल की. सुबह शुरू हुई कार्रवाई शाम तक चली, जिसके दौरान अधिकारियों ने कार्यालय को अंदर से बंद कर कंपनी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से गहन पूछताछ की.

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि विवेक लोधा सहित अन्य स्टाफ से विभिन्न वित्तीय और व्यावसायिक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी ली गई. छापेमारी समाप्त होने के बाद जीएसटी टीम कई महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेज अपने साथ लेकर गई. हालांकि अधिकारियों ने जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या कर चोरी से जुड़े मामलों पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी देने से इनकार किया है.
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि कर चोरी अथवा अन्य वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा. वहीं, एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा भी सामने आया है, जिस हीरक स्क्वायर अपार्टमेंट में श्याम स्टील का कार्यालय संचालित हो रहा है, वह मूल रूप से आवासीय परिसर बताया जाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार अपार्टमेंट में कई फर्मों के कार्यालय, बुटीक तथा अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. ऐसे में आवासीय भवन में व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. अब देखना होगा कि जीएसटी जांच के साथ-साथ इस पहलू पर भी संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: फोरलेन निर्माण स्थल पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो मजदूर घायल; राहुल दुबे गैंग का पर्चा बरामद
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.