हत्या

पलामू: बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या

JMP परिसर में तैनात गार्ड की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

By : News11 Bharat
पलामू: बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या

मेदिनीनगर/डेस्क: बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में कल रात 11 बजे एक बड़ी वारदात हुई.  परिसर में तैनात गार्ड विनोद पांडे (50) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे स्कूटी से एक युवक परिसर में पहुंचा और बाद में अपने दो अन्य साथियों को बुलाया. तीनों काफी देर तक पूरे परिसर में घूमते रहे, फिर गार्ड विनोद सहाय को उठाकर गेट के पास ले गए और करीब से गोली मार दी. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. 

बताया जा रहा है कि 15 जुलाई की रात जन्मदिन पार्टी के दौरान परिसर के मैनेजर सोनू सिंह और जटेश्वर मेहता के पुत्र कमलेश मेहता के साथ बर्थडे मनाने आए लोगों की झड़प हुई थी. प्रारंभिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद की रंजिश में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. फिलहाल हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: भतीजे की पत्नी से प्रेम-प्रसंग, राज खुलने पर चाचा ने की भतीजे की हत्या, बहू संग फरार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.