गुरुजी की पहली पुण्यतिथि

गुरुजी सत्ता की नहीं झारखंडियों के हक की राजनीति करते थे : मिथिलेश ठाकुर 

गढ़वा में स्थापित होगी पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा

By : Ark Sahuliyar
गुरुजी सत्ता की नहीं झारखंडियों के हक की राजनीति करते थे : मिथिलेश ठाकुर 

न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा के तत्वधान में मंगलवार को पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि  मनाई गई. इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में श्रद्धांजलि सभा व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध एवं सरना धर्म के लोगों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दिशोम गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.  

सर्वधर्म प्रार्थना सभा, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 
पुण्यतिथि के मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सहित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित अपने आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही उन्होंने गरीबों के बीच वस्त्र वितरण भोजन, सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया. इस दौरान मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न धर्म गुरुओं एवं झारखंड आंदोलनकारियों को माला पहना कर, बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. पुण्यतिथि के मौके पर जिले के सभी प्रखंडों में गरीबों के बीच वस्त्र वितरण एवं फल वितरण किया गया.

चंचला ठाकुर सहित 50 लोगों ने रक्तदान किया
पुण्यतिथि आयोजित रक्तदान शिविर में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की पत्नी चंचला ठाकुर सहित 50 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर पूर्व मत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड के निर्माता, दलितों , शोषितों को हक दिलाने वाले महानायक पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि गढ़वा के बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में मनाई जा रही है. बहुत जल्द ही इसी पार्क में दिशोम गुरु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. उन्होंने कहा कि गुरुजी ने कभी सत्ता की राजनीति नहीं किया. वे हमेशा झारखंडियों के हक व अधिकार की रजनीति करते थे. गुरुजी ने झारखंडियों को राह दिखाया. वे समाज सुधारक के रूप में भी जाने जाते हैं. 

गुरूजी को भारत रत्न मिलना चाहिए 
मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिशोम गुरु को देश का तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म भूषण दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि ईमानदारी पूर्वक विचार करती तो इन्हें सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न मिलना चाहिए था. मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार से शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग भी की. मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गुरुजी ने 13 वर्ष की उम्र से ही महाजनी प्रथा के विरुद्ध आवाज बुलंद की और वे अंतिम दम तक शिक्षा, खेती किसानी व नशा मुक्ति के लिए जागरूकता चलाते रहे. गुरुजी ने अपने प्रथम मुख्यमंत्रीत्व  काल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. जिसका सीधा लाभ झारखंडियों को मिला. 

यह रहे मौजूद 
मौके पर मुख्य रूप से भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम, सचिन शरीफ अंसारी, रेखा चौबे, शांति देवी, जवाहर पासवान, ताहिर अंसारी, मनोज ठाकुर, मेदिनी खान, अंजलि गुप्ता, राजकिशोर यादव, नितेश सिंह, चन्दन जायसवाल, तुलसी सिंह खरवार, श्रवण सिंह खऱवार, मुक्तेश्वर पाण्डेय, संजय कांस्यकर, श्रवण सिंह छोटू, ओम प्रकाश गुप्ता, निशांत चतुर्वेदी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, वर्ग संगठन के सभी पदाधिकारी, नगर परिषद पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, वसीम खान, प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, रंथा नायक, राजा सिंह,प्रियम सिंह,दिलीप गुप्ता, जितेंद्र सिन्हा, बडू गुप्ता, मिन्हाज खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.