हनुमान मंदिर

गुमला: भरनो में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भरनो शांति नगर में हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ.

By : News11 Bharat
गुमला: भरनो में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
भरनो शांति नगर स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ. महोत्सव के प्रथम दिन  भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और "जय श्रीराम" तथा "जय बजरंगबली" के जयघोष से माहौल गूंज उठा.

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. इसके बाद श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा के रूप में भरनो की पारस नदी पहुंचे. वहां वैदिक विधि-विधान के अनुसार कलशों में पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया. यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलशों की स्थापना की गई. 

क्षेत्र की शांति तथा जनकल्याण की कामना

मंदिर परिसर में आचार्य गौतम मिश्रा एवं नारायण दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ कराया. यज्ञ मंडप में पूजन, देव आवाहन एवं अन्य वैदिक अनुष्ठानों के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने मंदिर की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की शांति तथा जनकल्याण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की. 

कल होगी मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के तहत कल, 16 जुलाई को मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी. इसके उपरांत रात्रि में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 17 जुलाई को वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील  

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ लेने की अपील की है. इस मौके पर आचार्य गौतम मिश्रा, नारायण दास, पंचायत समिति सदस्य बिरसा उरांव, हरिशंकर शाही, श्रीकांत केशरी, सुदामा केशरी, दीपक अधिकारी, हरिओम प्रसाद, भोला बैठा, किशुन बैठा, योगेंद्र बैठा, प्रदीप बैठा, कुलदीप बैठा, संदीप बैठा, रोहित बैठा, जयंत केशरी, दीपक केशरी, राहुल गुप्ता, नीरज केशरी, पीके सिंह, सुरेश बाबा, अनुराग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.