रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया में भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन चट्टोंबा के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास के 650वां जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश बंदन एवं पूजन ग्राम चिमिपता में कार्यक्रम किया गया. ग्रामीण माता बहनों एवं भाइयों के द्वारा बाजा- गाजा के साथ कलश का अभिनंदन किया गया. और पूरे गांव में भ्रमण कराया गया.तत्पश्चात उपस्थित सभी आम जनों के द्वारा कलश का पूजन एवं पुष्प अर्चन किया गया. संत शिरोमणि रविदास की जीवनी पर सुमन गगराई एवं प्रताप कटियार महतो के द्वारा प्रकाश डाला गया. धन्यवाद ज्ञापन खुशबू हेंब्रम के द्वारा किया गया
जिसमें मुख्य रूप से प्रताप कटियार महतो प्रखंड प्रभारी चंद्र मोहन तियू सुमन गागराई खुशबू हेंब्रम गीता बिरूवा शत्रुघ्न हेंब्रम बुधनी मछुआ जानकी मछुआ पुरानी मछुआ सिंह मछुआ मोहन मछुआ कार्तिक मछुआ जादू मछुआ डिसिंग मछुआ छोटा फुलेंदर मछुआ समेत ग्रामीण माताएं बहनें उपस्थित हुईं.
यह भी पढ़ें: युवाओं ने कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, समाजसेवी अनमोल टोप्पो ने लगाया विशाल लंगर