अनियंत्रित ट्रैक्टर का कहर

कांके रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर का कहर, कई वाहनों को लिया चपेट में... एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 

राजधानी रांची के कांके रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जमकर कहर बरपाया. बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क पर चल रहे और किनारे खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया.

By : Ark Sahuliyar
कांके रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर का कहर, कई वाहनों को लिया चपेट में... एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के कांके रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जमकर कहर बरपाया. बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क पर चल रहे और किनारे खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. कांके रोड पर तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया. इसके बाद ट्रैक्टर ने एक के बाद एक कई वाहनों में टक्कर मार दी. 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो से तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और ट्रैक्टर को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया.

यह भी पढ़ें- यहां बच्चे किताबों का नहीं, पहले उफनते नाले का इम्तिहान पास करते हैं… टंगरी टोली की दर्दनाक कहानी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.