हजारीबाग घटना पर उबाल: बोकारो में पत्रकारों ने फूंका बिगुल, काले बिल्ले लगाकर सड़कों पर उतरेंगे

By : News11 Bharat
हजारीबाग घटना पर उबाल: बोकारो में पत्रकारों ने फूंका बिगुल, काले बिल्ले लगाकर सड़कों पर उतरेंगे

न्यूज11  भारत

बोकारो/डेस्क: हजारीबाग में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे प्रदेश के मीडिया जगत को झकझोर दिया है। इसी को लेकर बोकारो परिसदन में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जहां माहौल गुस्से और एकजुटता से भरा नजर आया। बैठक में साफ कहा गया कि अब चुप बैठना विकल्प नहीं है।

पत्रकारों ने मंत्री इरफान अंसारी से सार्वजनिक माफी की मांग के साथ-साथ हमलावरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की जोरदार आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि यदि आज आवाज नहीं उठाई गई, तो कल हालात और गंभीर हो सकते हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 02 मई 2026 (शनिवार) को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस से काला बिल्ला लगाकर विरोध मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च डीसी कार्यालय तक जाएगा, जहां पत्रकार प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा।

पत्रकारों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है—अगर मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन और भी तेज और व्यापक होगा।

यह भी पढ़ें: कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में दलमा रेंज के औषधीय पौधों पर शोध के लिए पुष्पा शालो लिंडा को पीएचडी उपाधि

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया