झारखंड हाई कोर्ट

सहायक निदेशक सह वरिष्ठ वैज्ञानिक की परीक्षा रद्द करने के मामले में सुनवाई, HC ने रोक लगाने से किया इनकार

मामले में राज्य सरकार और JPSC को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश

By : Ark Sahuliyar
सहायक निदेशक सह वरिष्ठ वैज्ञानिक की परीक्षा रद्द करने के मामले में सुनवाई, HC ने रोक लगाने से किया इनकार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में JPSC-JSSC की 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने के मामले से जुड़ी याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायमूर्ति दीपक रौशन की एकलपीठ ने सहायक निदेशक सह वरिष्ठ वैज्ञानिक की परीक्षा रद्द करने के मामले में सुनवाई करते हुए सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. मामला विज्ञापन संख्या 10/2025 (बैकलॉग) के तहत सहायक निदेशक सह वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर नियुक्ति से संबंधित है. याचिकाकर्ता मुनीन्द्र प्रकाश की ओर से इस मामले में याचिका दाखिल कर सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई है.

सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. दोनों पक्षों को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा गया है. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा. वहीं, राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता ओइशी दास ने पैरवी की. JPSC की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने अदालत के समक्ष आयोग का पक्ष रखा. मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें- APP परीक्षा पर रोक लगाने से High Court का इनकार, राज्य सरकार और JPSC को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.