कोर्ट न्यूज

शराब घोटाले से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई, राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए हाई कोर्ट ने दिया समय

CBI जच क मग वल PIL पर झरखड हईकरट म सनवई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शराब घोटाले से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई, राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए हाई कोर्ट ने दिया समय

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: शराब घोटाले से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. CBI जांच की मांग वाली PIL पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सरकार ने मामले की मेंटेनेबिलिटी पर सवाल उठाए. कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया. कोर्ट ने कहा- CBI जांच की मांग से पहले FIR दर्ज कराने का प्रयास आवश्यक है. इस मामले में FIR दर्ज कराने का प्रयास नहीं हुआ है.

वहीं, याचिकाकर्ता ने अपने पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला दिया. सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों का उल्लेख किया. कोर्ट ने PIL दाखिल करने से पहले आवश्यक शर्तें पूरी नहीं होने की बात कही. 

मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय और अधिवक्ता विभोर मयंक ने पक्ष रखा. उन्होंने कहा- इस मामले में प्रीलिमिनरी ऑब्जेक्शन फाइल करेंगे. जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की.

बाबूलाल मरांडी की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है.  CBI जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है. याचिका में झारखंड सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं. याचिका में 1000 करोड़ से अधिक के घोटाले का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें: संघीय ढांचे और झारखंड के अधिकार पर प्रहार है केंद्र का एमएमडीआर संशोधन बिल - सुबोधकांत सहाय

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम