न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है. मौसम विभाग ने अगले एक से तीन घंटे में रांची के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान विभिन्न इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.
बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रांची में येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से अपील की गयी है कि मौसम खराब होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें. बिजली खंभों से दूर रहे. साथ ही खुले मैदान में भी न जाएँ.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, साइबर थाना पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार