भारी बारिश की संभावना

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

By : News11 Bharat
आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आज राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है. कुछ जगहों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गयी है. रांची, हजारीबाग, देवघर समेत कुल 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में आज दिनभर रुक-रूक कर बारिश हो सकती है.  

आज रांची मौसम विभाग ने राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर और दुमका सहित कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है. लोगों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी है. 

पिछले 24 घंटे में रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, देवघर और आसपास के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. रांची में लगभग 5 मिमी तथा बोकारो में करीब 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.

इसे भी पढ़ें: BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.