भारी बारिश

रांची, बोकारो, धनबाद समेत 8 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गयी है.

By : News11 Bharat
रांची, बोकारो, धनबाद समेत 8 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड में आज झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश की भी संभावना जताई गयी है. कई जगहों पर मेघगर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है, इसे लेकर राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही राजधानी रांची समेत खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, और लातेहार में आज भारी बारिश की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में आज 64.5-115.5 मिमी की बारिश हो सकती है. इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं इन जिलों के तापमान में भी गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी. 

इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: केरेडारी में  राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.