न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: गुरुवार को मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिलेगा, कुछ जिलों में मौसम गर्म भी रहेगा, तो कहीं का मौसम सुहावना भी रहेगा, कहीं-कही वज्रपात के साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. तो कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा सहित 13 जिलों में मौसम सुहावना रहने की सम्भावना जताई है.. रांची में आज सुबह से ही आकाश पर बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं. रांची में आज झमाझम बारिश भी हो सकती है.
जैसा कि मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक झरखंड में मानसून के सक्रिय रहने औरअच्छी बारिश की सम्भावना जताई है, उस हिसाब से आज जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों में बारिश अपेक्षाकृत अधिक होगी जबकि उत्तर-पश्चिमी जिलों में उमस और गर्मी का दौर जारी रहेगा. तापमान 28-33°C के बीच रहने का अनुमान है.
आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और देवघर में गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना है. कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं. मानसून की सक्रियता से बुधवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई थी साहिबगंज को छोड़कर हर जिले में कम या ज्यादा बारिश हुई है. सबसे ज्यादा 27 मिमी बारिश बोकारो में दर्ज की गयी.
यह भी पढ़ें: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न