झारखंड का मौसम

झारखंड के अधिकांश जिलों में जारी रहेगा तेज बारिश का दौर, वज्रपात की भी होंगी घटनाएं

मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की दी सलाह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड के अधिकांश जिलों में जारी रहेगा तेज बारिश का दौर, वज्रपात की भी होंगी घटनाएं

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में सोमवार को लगभग हर जिले में बारिश का दौर जारी रहेगा. रविवार को भी अधिकांश जिलों में देर रात तक अच्छी बारिश हुई.  मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी करते हुए कहा कि कई हिस्सों में गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मगर सबसे ज्यादा सावधान आकाशीय बिजली की घटनाओं के बीच रहने की सलाह दी गई है.. मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना जताई है.

अच्छी बारिश के बावजूद झारखंड के लिए चिंता की बात यह है कि राज्य में अब भी 25% कम बारिश हुई है. 1 जून से अब तक राज्य में 500  मिमी बारिश की जगह अब तक सिर्फ 370 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 25 प्रतिशत कम है. सबसे बुरी स्थिति गढ़वा की है जहां 62% कम बारिश हुई है. चतरा में भी 61%) कम बारिश दर्ज हुई  है. पाकुड़, देवघर और गिरिडीह में भी काफी कम पानी बरसा है. रांची जिले की बात करें तो यहां सामान्य से 15% कम बारिश दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे 60 ट्रिप स्पेशन ट्रेनों का करेगा परिचालन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.