हाई कोर्ट बार चुनाव

झारखंड हाई कोर्ट बार चुनाव: सामने आया 1 बजे का रुझान,  अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों में जबरदस्त टक्कर

अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, ऋतु कुमार और महेश तिवारी में जबरदस्त टक्कर चल रही है.

By : Dipali Kumari
झारखंड हाई कोर्ट बार चुनाव: सामने आया 1 बजे का रुझान,  अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों में जबरदस्त टक्कर

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:

झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन वर्ष 2026-2028 चुनाव की मतगणना जारी है. इसी बीच दोपहर 1 बजे के आंकड़े सामने आ गए हैं. इन आंकड़ों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, ऋतु कुमार और महेश तिवारी में जबरदस्त टक्कर चल रही है. इसमें अजीत कुमार को 29, महेश तिवारी को 25 और ऋतु कुमार को 30 वोट मिले हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज कुमार, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और अमरेश कुमार में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. 

इसके अलावा महासचिव पद के दावेदार नवीन कुमार फिलहाल सभी प्रत्याशियों से काफी आगे चल रहे हैं. कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रेष्ठा मेहता और नलिनी झा में टक्कर देखने को मिल रहा है. सहायक कोषाध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में आकाशदीप सबसे आगे हैं. वहीं सचिव प्रशासनिक पद के दावेदार के रूप में विकास कुमार ने बढ़त बनायी है और सचिव लाईब्रेरी पद के लिए भोला नाथ ओझा और अशोक कुमार में टक्कर चल रही है. 

मतगणना की प्रकिया पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है. डिस्प्ले बोर्ड पर वोट काउंटिंग का पूरा प्रोसेस दिखाया जा रहा है. इधर काउंटिंग को लेकर हाई कोर्ट परिसर में हलचल भी तेज हो गयी है. 

इसे भी पढ़ें: रांची: ब्लू पॉन्ड में डूबा युवक, तलाश में जुटी NDRF की टीम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.