न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के चर्चित लालपुर गैंग रेप से जुड़े मामले में आज गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान गैंग रेप के आरोपी ओली विश्वकर्मा को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा. आरोपी की जमानत याचिका कोर्ट ने ख़ारिज कर दी. दरअसल कोर्ट से आरोपी को जमानत याचिका वापस लेनी पड़ी. याचिका वापस लिए जाने के आधार पर ही याचिका ख़ारिज की गयी. हाई कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए आरोपी ने जमानत याचिका वापस लेने का निर्णय लिया.
बताते चलें आरोपी पर अपनी सहेली को जाल में फंसाकर गैंग रेप करवाने का आरोप है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी सहेली को बर्थडे पार्टी में बुलाया था, जहां उनसे नशीला केक और पिज्जा खिला कर पीड़िता के साथ गैंग रेप करवाया. पीड़िता को अपने जाल में फंसाने के लिए फर्जी बर्थडे पार्टी का बहाना बनाया गया था. मामले में आरोपी ओली विश्वकर्मा का जाति प्रमाण पत्र भी रद्द हुआ था. उसने फर्जी ST प्रमाण पत्र के आधार पर RIMS में एडमिशन लिया था.
इसे भी पढ़ें: JPSC प्रीलिम्स पास अभ्यर्थियों से CID ने मांगी OMR शीट की कार्बन कॉपी, WhatsApp नंबर व ईमेल जारी