झिरी डंपिंग यार्ड

झिरी डंपिंग यार्ड मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रांची नगर निगम से मांगी गयी प्रोग्रेस रिपोर्ट  

झिरी डंपिंग यार्ड मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. रांची नगर निगम से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी गयी है. वहीं, 17 सितंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.

By : Ark Sahuliyar
झिरी डंपिंग यार्ड मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रांची नगर निगम से मांगी गयी प्रोग्रेस रिपोर्ट  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झिरी डंपिंग यार्ड मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. रांची नगर निगम से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी गयी है. वहीं, 17 सितंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. झिरी में कचरा प्रबंधन में तेजी लाने को कहा गया. कोर्ट को बताया गया कि लगभग 96% कार्य पूरा कर लिया गया है. जबकि केवल 4% कार्य शेष है. बचा हुआ कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. कोर्ट ने RMC की टीम को निरीक्षण कर सत्यापित करने का निर्देश दिया है. सत्यापन के बाद 10 सितंबर तक कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया गया है. इस मामले में 17 सितंबर को फिर सुनवाई होगी. बता दें कि रोजाना पुराने कचरे का वैज्ञानिक निपटान जारी है. झिरी में वर्षों से कचरे का बड़ा ढेर जमा है. मामले में हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. मामले में मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई हुई. 

यह भी पढ़ें- रांची में बिजली के खंभे में तारों के मकड़जाल मामले में HC में सुनवाई, अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.