न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर आज बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.
न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की एकलपीठ में आज 9 सितंबर को मधु कोड़ा के आरोपों में संशोधन की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई. इस याचिका में CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया गया है.
बताते चलें PMLA की विशेष कोर्ट से यह खारिज हो चुकी है. PMLA कोर्ट के आदेश को अब हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी है.