एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति

विवि में एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, JPSC से पूछा- JET परीक्षा का रिजल्ट अब तक क्यों नहीं जारी हुआ?

राज्य के विश्वविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति से जुड़े मामले में दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

By : Ark Sahuliyar
विवि में एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, JPSC से पूछा- JET परीक्षा का रिजल्ट अब तक क्यों नहीं जारी हुआ?

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राज्य के विश्वविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति से जुड़े मामले में दाखिल जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से सवाल किया कि JET परीक्षा का परिणाम अब तक जारी क्यों नहीं किया गया है. 

सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से अदालत को बताया गया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं. हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों में अब आपत्तियां लेना संभव नहीं है, क्योंकि JPSC के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय और परीक्षा शाखा को CID ने सील कर दिया है. आयोग से जुड़े मामलों की जांच फिलहाल CID द्वारा की जा रही है.

इस पर हाईकोर्ट ने JPSC को निर्देश दिया कि वह लिखित आवेदन देकर अपनी प्रक्रिया जारी रखे और मामले के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई करे. मामले की अगली सुनवाई अब 10 सितंबर को होगी. यह जनहित याचिका अनिकेत ओहदार की ओर से दाखिल की गई है. याचिका में राज्य के विश्वविद्यालयों में नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता का कहना है कि विश्वविद्यालयों में लंबे समय से एसोसिएट प्रोफेसरों और नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पद खाली पड़े हैं, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- JPSC फर्जीवाड़ा के मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगा केस डायरी और जवाब 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.