himanshu-singh-murder-jamshedpur-ssp-piyush-pandey

हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए, ADG-आयुक्त को कैंप का निर्देश

जमशेदपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्या मामले और राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला SP निधि द्विवेदी का मंगलवार

By : Vaibhaw Vikram
हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए, ADG-आयुक्त को कैंप का निर्देश

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
जमशेदपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्या मामले और राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला SP निधि द्विवेदी का मंगलवार की रात तबादला कर दिया था. वहीं खबर निकल के सामने आ रही है कि बीते रात  दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या से बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न लगा पाने के कारण जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां के एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया था.

वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने सीधे उच्चाधिकारियों को मोर्चे पर  लगाया है. इस मोर्चे में चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को प्रभावित क्षेत्र में लगातार कैंप करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही इन्हें साफ निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र की स्थिति पर पैनी नजर रखें और हर दिन कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाए.
 
यह भी पढ़ें: चियांकी में बेखौफ चोरों का तांडव: बाउंड्री वॉल कैंपस से दिन दहाड़े सबमर्सिबल ले उड़े चोर
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.