सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गोमो/डेस्क: आज गोमो के लोक बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान अजय कुमार सिंह को संगठन में प्रदेश सयोजक का विस्थापित प्रकोष्ट मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया. अजय कुमार सिंह ने बाबूलाल मरांडी एवं आदित्य साहू का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. उन्होंने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही. मौके पर गोमो के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे.
यह भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बेलपहाड़ी में पहाड़िया जनजातीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात