हत्या

रिश्तों का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में चाचा ने धारदार हथियार से की भतीजे की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

विवाद में एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी.

By : Dipali Kumari
रिश्तों का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में चाचा ने धारदार हथियार से की भतीजे की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमा कला गांव के लकड़ही टोला में कल रात पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान नंदू रजवार के 25 वर्षीय पुत्र चदीका रजवार के रूप में हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार कल रात चदीका रजवार का अपने चाचा प्रभू रजवार के साथ किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि चाचा आपा खो बैठे. गुस्से में आकर प्रभू रजवार ने घर में रखे धारदार हथियार से चदीका पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही उंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रेहला थाना पुलिस, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे, पांडू थाना प्रभारी विगेश राय और स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी चाचा प्रभू रजवार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की मुख्य वजहों तथा सभी पहलुओं की गहराई से जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला में बड़ी कार्रवाई! 42.5 किलो खराब पेड़ा किया गया नष्ट, तीन प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.