सड़क हादसा

लातेहार: चंदवा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर शिव टोली के समीप हुआ.

By : News11 Bharat
लातेहार: चंदवा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा एनएच-75 (रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग) पर शिव टोली के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 407 ट्रक डालटनगंज की ओर से रांची जा रहा था, जबकि बाइक सवार चंदवा से लातेहार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर चला गया और सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाईक के ऊपर ही गिर गया, जिससे दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में प्रशासन और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे से दोनों शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा.

इसे भी पढ़ें: एक महीने से अंधेरे में डूबी बचरा सीआईएसएफ कॉलोनी, खराब स्ट्रीट लाइट से बढ़ी चिंता

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.