मांडर में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल

By : News11 Bharat
मांडर में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल

न्यूज11  भारत

मांडर/डेस्क:  मांडर. थाना क्षेत्र के ब्राम्बे से ठाकुरगांव जाने वाले मार्ग पर ढाउठा टोली के समीप सोमवार की शाम करीब चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सेवाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय रामजीत गोप के रूप में हुई है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मांडर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मांडर स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह भीषण दुर्घटना घटी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा नगर परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में वोट करने को लेकर जनसम्पर्क अभियान

संबंधित सामग्री

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.