भीषण हादसा

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ के समीप सोमवार रात सीआईएसएफ की शिफ्ट बस और मारुति वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में पूर्व सरपंच, रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष एवं पिपरवार महाविद्यालय कारो के अध्यक्ष रामचन्द्र उरांव की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए और रामचन्द्र उरांव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे की सूचना मिलते ही पिपरवार पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची. घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध जताया. सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और दुर्घटना की जांच शुरू की.

रामचन्द्र उरांव पूर्व सीसीएल कर्मी और क्षेत्र के प्रमुख विस्थापित नेताओं में शामिल थे. पूर्व सरपंच के साथ रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष और पिपरवार महाविद्यालय कारो के अध्यक्ष के रूप में भी वे सक्रिय रहे. उनके निधन की खबर से खलारी-पिपरवार और टंडवा कोयलांचल में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें: अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई