राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: झारखंड ग्रामीण पुलिस के जवानों और चौकीदारों को पिछले 4 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. बकाया वेतन न मिलने के कारण ग्रामीण पुलिस के जवानों और उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण और आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.अंचल कार्यालय, चैनपुर के अंतर्गत पदस्थापित ग्रामीण पुलिस के जवानों ने एकजुट होकर अंचल अधिकारी को एक आवेदन सौंपा है. आवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक निभा रहे हैं, लेकिन जून 2026 से लेकर सितंबर 2026 तक का वेतन भुगतान अभी तक नहीं किया गया है.
जवानों ने अंचल अधिकारी से जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान कराने की अपील की है.चीतरपुर गाँव के रहने वाले चौकीदार कुलदीप ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला है. थाना स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अंचल कार्यालय स्तर पर मामला अटका हुआ है.उन्होंने बताया 4 महीने से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है.
बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उधारी लेनी पड़ रही है या घर में उगाया गया धान-चावल बेचकर किसी तरह 500-1000 रुपये का जुगाड़ करना पड़ रहा है.पीड़ित ग्रामीण चौकीदारों ने जिनमें जितेन्द्र कुमार सिंह, रबि कपूर, विमला देवी, फूल कुमारी, महाबीर कुमार, कमलेश मुंडा, भूषण आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं. ने प्रशासन से अविलंब बकाया मानदेय जारी करने की मांग की है ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण सही तरीके से कर सकें.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद पुलिस कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर बैटरी बरामद