अमरजीत बलिहार हत्याकांड
एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

By : Ark Sahuliyar
बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 के बहुचर्चित दुमका-काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़े मामले में आरोपी राजकुमार भगत की ओर से दाखिल क्रिमिनल अपील खारिज कर दी है. यह मामला तत्कालीन पाकुड़ पुलिस अधीक्षक (SP) अमरजीत बलिहार (IPS) समेत पांच पुलिसकर्मियों की हत्या से जुड़ा है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी की अपील को खारिज कर दिया.

क्या थी 2 जुलाई 2013 की वो जघन्य वारदात?
यह मामला झारखंड के आपराधिक इतिहास के सबसे बड़े और भीषण नक्सली हमलों में से एक माना जाता है. 2 जुलाई 2013 को पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार दुमका में आयोजित एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में शामिल होने आए थे.

बैठक समाप्त होने के बाद जब वे अपने सुरक्षा दस्ते के साथ सरकारी वाहन से वापस पाकुड़ लौट रहे थे, तभी दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के जामनी जंगल के पास पहले से घात लगाकर बैठे भारी संख्या में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों ने उनके काफिले को घेर लिया. उग्रवादियों ने पहले शक्तिशाली बारूदी सुरंग विस्फोट किया और फिर पूरे काफिले पर चारों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस कायरतापूर्ण उग्रवादी हमले में एसपी अमरजीत बलिहार सहित पांच पुलिसकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए थे.

काठीकुंड थाना में दर्ज हुआ था कांड
घटना के बाद काठीकुंड थाना में कांड संख्या 55/2013 दर्ज की गई थी. पुलिस जांच के दौरान इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह, हत्या, डकैती के दौरान हत्या, आर्म्स एक्ट और आतंकवाद विरोधी कड़े कानून (UAPA व CLA Act) के तहत चार्जशीट दाखिल की थी.

मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ी. बाद में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से संबंधित मामलों में अलग से न्यायिक कार्यवाही भी हुई.

आरोपी ने हाईकोर्ट में दाखिल की थी क्रिमिनल अपील
निचली अदालत में चल रही कार्यवाही को चुनौती देते हुए आरोपी की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच में अपील दाखिल की गई थी. अपील में निचली अदालत की कार्यवाही और मामले में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर राहत की मांग की गई थी. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी की अपील को खारिज कर दिया.

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.

CISF पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर ने किया बोकारो थर्मल का निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्था का लिय

CISF पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर ने किया बोकारो थर्मल का निरीक्षण. सुरक्षा व्यवस्था का लिय

सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए