बासुकिनाथ मंदिर

दुमका: तीसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देखिए तस्वीरें

मंदिर परिसर में काँवरियों की लंबी कतार लगी हुई है. पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया हैं.

By : Dipali Kumari
दुमका: तीसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देखिए तस्वीरें

न्यूज़11 भारत 
दुमका/डेस्क:
सावन की तीसरी सोमवारी पर दुमका के बासुकिनाथ मंदिर में काँवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा हैं. मंदिर परिसर में काँवरियों की लंबी कतार लगी हुई है. पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया हैं. सुबह मंदिर का पट खुलते ही अर्घा के माध्यम से जलार्पण शुरू हुआ. बाबा बासुकिनाथ का जलाभिषेक करने के लिए काँवरियों का हुजूम उमड़ पड़ा हैं. आज देर शाम तक एक लाख से अधिक काँवरियो द्वारा जलाभिषेक करने की संभावना जताई जा रही हैं. इधर हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था की गयी है.

मालूम हो सावन में भगवान शिव पर जलार्पण करने की सदियों पुरानी परंपरा है. कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ धाम पर 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर श्रद्धालु कंधे पर कांवर लेकर आते हैं. कांवरिये उत्तरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से जल भर 'बोल बम' का नारा लगाते हुए बाबा के दरबार में हाज़िर होते हैं. बाबा बैद्यनाथ धाम  पर जलार्पण करने के बाद कांवरिये फौजदारी बाबा बासुकिनाथ के दरबार में भी हाजिरी लगाते हैं, तब जाकर कांवरियों की यात्रा पूरी मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: आज छात्रों से वार्ता करेगी हेमंत सोरेन सरकार, दोपहर 2 बजे छात्रों को बुलाया गेस्ट हाउस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.