पुलिस कार्रवाई

हुसैनाबाद पुलिस कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर बैटरी बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ दो युवक क्षेत्र में घूम रहे हैं, पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद पुलिस कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर बैटरी बरामद

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के टंडवा थाना क्षेत्र निवासी शैलेश कुमार सिंह और हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घुरुआ मंझौली गांव निवासी खुशदील के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की बैटरी भी बरामद की है.

पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामला हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 197/2026, दिनांक 29 सितंबर 2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ दो युवक क्षेत्र में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी की बैटरी बरामद की गई. पुलिस ने मोटरसाइकिल और बैटरी जब्त कर ली है.हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. चोरी की अन्य घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: यात्रिगण कृपया ध्यान दें! पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं

संबंधित सामग्री

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

झारखंड के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ मौसम होगा ठंडा

मौसम विभाग ने 1 से 4 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. 

इस महीने चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर से धन तक होंगे बड़े बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

इस महीने चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर से धन तक होंगे बड़े बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

कई राशि वालों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और रुके काम गति पकड़ सकते हैं. जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.