भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अलोईटांड़ गांव में महिला बुधनी टुडू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति डिस्को मुर्मू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि 11 सितंबर को बुधनी टुडू का शव पलाश के पेड़ से लटका हुआ मिला था. मामले की जांच के दौरान पुलिस को हत्या में उसके पति की संलिप्तता का पता चला. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के महजोरी गांव के ढकवाडीह टोला निवासी 32 वर्षीय डिस्को मुर्मू, पिता बुटुलाल मुर्मू, को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को पलाश के पेड़ से लटका दिया गया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: रांची के डोरंडा इलाके में अपराधियों ने दिया फायरिंग की घटना को अंजाम