संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत चांडिल प्रखंड क्षेत्र के बानसा पहाड़पुर से लकरागोड़ा 1.80 किमी एवं एन एच 33 उरमाल से डुंगरीडीह भाया डुबूडीह हेरेमदा तक 2.3 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया. बानसा पहाड़पुर से लकरागोड़ा तथा एनएच-33 उरमाल से डुंगरीडीह भाया डुबूडीह-हेरेमदा तक बनने वाली इन सड़कों पर कुल 3 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होंगे. इस दौरान विधायक सविता महतो ने बताया कि ग्रामीणों के बहुप्रतीक्षित सड़क बानसा पहाड़पुर से लकरागोड़ा 1.80 किमी एकरारनामा के अनुसार 1 करोड़ 85 लाख एवं एन एच 33 उरमाल से डुंगरीडीह भाया डुबूडीह हेरेमदा तक 2.3 किमी एकरारनामा के अनुसार 1 करोड़ 71 लाख रुपए कि लागत से निर्माण होगा.
उन्होंने कहा दोनों सड़को का निर्माण होने से ग्रामीणों को यातायात में सुविधा होगी. उन्होंने संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिए. इस दौरान विभाग के कनीय अभियंता दिनेश महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, पशुपति महतो, लम्बोदर महतो, बुद्धेश्वर महतो, अरुण महतो, अजीत सिंह मुंडा, अनिल महतो, विनय लोहार, योगेश्वर महतो, विजय कृष्ण महतो, मुखिया भीम सिंह मुंडा, राहुल वर्मा समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की