नशीली दवाओं

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है.

By : Ark Sahuliyar
कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में कदम टोला गढ़हुसीर की रहने वाली एक महिला को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह इलाके के युवाओं को नशे के जाल में धकेल रहा था और इनके घर के आस-पास अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था.

​वरिय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित कांके थाना की विशेष टीम ने शनिवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी महिला के पास से प्रतिबंधित Onyrex कफ सिरप की 5 बोतलें और Nitrozepam की 91 नशीली गोलियां बरामद की गईं. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 5,210 रुपये नकद और एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है. आरोपी महिला की पहचान सुनीता देवी पति बिनोद गोप के रूप में हुई है, जबकि पुलिस उसके पति की भूमिका की भी जांच कर रही है.

इस दौरान ​थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने कहा कि ​हमें लगातार सूचना मिल रही थी कि कदम टोला इलाके में कुछ लोग अपने घर से अवैध रूप से नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इस सूचना के सत्यापन के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई, जिसमें सुनीता देवी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

​जब्त की गई दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी की हैं. इस संबंध में कांके थाना में कांड संख्या 129/26 के तहत NDPS Act की धारा 21(b)/22(b) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 27(b)(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही कांके थाना में एक मामला (कांड संख्या 100/25 दर्ज है. आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- गुमला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,आठ पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.