रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत,
जगन्नाथपुर/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस भवन चाईबासा प्रस्थान के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक और सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया.
मौके पर सिंकु ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और सभी को साथ लेकर कांग्रेस को जिले में और सशक्त बनाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं के जोश के लिए आभार जताया. बताते चले कि आज जिला मुख्यालय चाईबासा में नए जिला अध्यक्ष का सम्मान समारोह होना है इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे इसके लिए चाईबासा शहर पूरा पोस्टर बैनर से सजाया गया है और पंडाल बनाई गई है.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रखंड अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने एकजुटता के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन तक झारखंड में झमाझम बारिश, आज और कल कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी