नकली पुलिसकर्मी

नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों पर जमाता था रौब, मिहिजाम पुलिस ने दबोचा, हथियार और फर्जी पहचान पत्र बरामद  

मिहिजाम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कानगोई इलाके से खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों पर जमाता था रौब, मिहिजाम पुलिस ने दबोचा, हथियार और फर्जी पहचान पत्र बरामद  

न्यूज़11 भारत
जामताड़ा/डेस्क:
मिहिजाम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कानगोई इलाके से खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर कानगोई में छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस मिले. इसके अलावा पुलिस की वर्दी, झारखंड शास्त्र पुलिस, देवघर के नाम से बना एक फर्जी पहचान पत्र, वॉकी-टॉकी, चाकू और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को भ्रमित करता था और पुलिस का रौब दिखाकर अपनी पहचान छिपाता था. बरामद फर्जी आईकार्ड और वर्दी से आशंका जताई जा रही है कि वह लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकता है.

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने फर्जी पहचान पत्र और पुलिस की वर्दी कहां से हासिल की तथा उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है और उसने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कहीं लोगों से ठगी या अन्य वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया.

मिहिजाम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- भारी हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुआ एंटी पेपर लीक बिल 2026, ध्वनिमत से हुई वोटिंग 
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.