बिजली

बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, कल रांची के इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी पॉवर सप्लाई

रांची पूर्वी डिवीजन के ओरमांझी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव और यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

By : Ark Sahuliyar
बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, कल रांची के इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी पॉवर सप्लाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची पूर्वी डिवीजन के ओरमांझी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव और यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है.

ओरमांझी-2 फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बंद
आरडीएसएस के तहत कार्य किए जाने के कारण ओरमांझी-2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान फीडर पूरी तरह बंद रखा जाएगा. प्रभावित क्षेत्रों में चिड़ियाघर, मधुबन बिहार और चकला शामिल हैं. विभाग के अनुसार, इस दौरान स्टैंगिंग, बॉक्स फिटिंग और कनेक्शन डिवाइड से संबंधित कार्य किए जाएंगे.

बूटी फीडर में भी तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
वहीं, ओरमांझी सब-डिवीजन के अंतर्गत बूटी फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा. इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसका असर बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बच्चा जेल सहित आसपास के इलाकों में पड़ेगा.

बिजली के खंभों से अनधिकृत केबल हटाने का अभियान जारी
इधर, रांची शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा बिजली के खंभों पर लगे अनधिकृत, कम ऊंचाई पर लगे या झूल रहे टेलीकॉम, OFC और टीवी केबल हटाने का अभियान भी चलाया जा रहा है. अभियान के तहत अशोकनगर, हरमू, मेन रोड, अरगोड़ा चौक, लालपुर, पुरुलिया रोड, कोकर, करमटोली चौक, सुजाता चौक, मोरहाबादी, कांटाटोली, पुराना विधानसभा, नामकुम, खेलगांव और बूटी मोड़ समेत कई इलाकों में कार्रवाई की गई. विद्युत विभाग के अनुसार, अनधिकृत और असुरक्षित तरीके से लगाए गए केबल हटाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. विभाग ने लोगों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में अब नहीं होगा कोई विरोध प्रदर्शन, जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा 163 किया लागू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.