निर्मम हत्या

बंदगांव में हत्यारों ने युवक की सब्बल से गोद-गोद की बेहद बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

करकट्टा घाटी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बंदगांव में हत्यारों ने युवक की सब्बल से गोद-गोद की बेहद बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. बंदगांव-कोचांग मार्ग पर स्थित करकट्टा घाटी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया.

सब्बल से गोदकर बेरहमी से हत्या

अज्ञात अपराधियों ने युवक की बेहद बेरहमी से हत्या की है. हत्यारों ने युवक को सब्बल से कई बार गोदा और वारदात को अंजाम देने के बाद सब्बल को मृतक के गले में ही घोंपकर मौके से फरार हो गए.

ग्रामीणों ने मुखिया को दी सूचना

रविवार सुबह करीब पांच बजे जब स्थानीय ग्रामीण उधर से गुजरे, तो उन्होंने सड़क किनारे शव देखा. इस भयावह दृश्य से इलाके में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडरी को दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

मुखिया की सूचना पर बंदगांव थाना पुलिस तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया. शुरुआत में आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी.

सवनिया पंचायत का निवासी था मृतक

पहचान न होने पर पुलिस मुखिया के साथ सवनिया पंचायत के अंगरिया गांव पहुंची. वहां परिजनों को घटनास्थल पर लाया गया, जिसके बाद परिजनों ने मृतक की पहचान अंगरिया गांव निवासी के रूप में की.

बाइक और सामान जब्त

पुलिस ने घटनास्थल के पास से मृतक की मोटरसाइकिल और कुछ अन्य निजी सामान बरामद कर जब्त कर लिया है. इसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया.

इलाके में दहशत का माहौल

हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. बंदगांव पुलिस रंजिश समेत अन्य सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में खौफ और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के कारण सोमवार को निर्धारित SIR सुनवाई स्थगित

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.