भ्रष्टाचार पर वार!

चतरा में घूसखोर मुखिया संघ अध्यक्ष पर डीसी का हंटर! वायरल वीडियो से खुली पोल, छिनी गया कुर्सी का पावर!

जांच में घूसखोरी की बात पूरी तरह सच साबित होने के बाद हुई कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा में घूसखोर मुखिया संघ अध्यक्ष पर डीसी का हंटर! वायरल वीडियो से खुली पोल, छिनी गया कुर्सी का पावर!

न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा के प्रतापपुर से भ्रष्टाचार का एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है. जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो गरीब जनता कहां जाए? मनरेगा मजदूरों की पसीने की कमाई डकारने वाले प्रतापपुर के 'मुखिया संघ अध्यक्ष' और टंडवा पंचायत के मुखिया रामकेश्वर यादव पर डीसी ने कड़ा प्रहार किया है. सरेआम रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया की सारी शक्तियां छीन ली गई हैं, जिससे इलाके के भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है. मुखिया जी डीएससी (DSC) बनवाने और मनरेगा भुगतान के नाम पर सरेआम घूस मांग रहे थे. वीडियो वायरल होने पर डीसी ने बीडीओ से जांच कराई, जिसमें घूसखोरी पूरी तरह सच साबित हुई. प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए मुखिया रामकेश्वर यादव के सभी अधिकार सीज कर दिए हैं और पंचायत की कमान उप-मुखिया को सौंप दी है. बड़ा सवाल यह है कि जब सभी पंचायतों का नेतृत्व करने वाला 'अध्यक्ष' ही सरेआम रिश्वतखोर निकले, तो बाकी पंचायतों का क्या हाल होगा? प्रशासन के इस कड़े एक्शन से पूरे प्रतापपुर के कमीशनखोरों में खौफ का सन्नाटा है.

यह भी पढ़ें: पंडवानी गायन को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का निधन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.