अजीब-ओ-गरीब

गढ़वा जिले में सिस्टम ने ली जान, शव लेकर परिजन को प्रूफ करने आना पड़ा बैंक

केवाई नहीं होने के कारण नहीं मिला पैसा, इलाज के अभाव में हुई मरीज की मौत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा जिले में सिस्टम ने ली जान, शव लेकर परिजन को प्रूफ करने आना पड़ा बैंक

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले मे बैंक ने नहीं दिया समय पर रुपया, इलाज  के अभाव मे आदिवासी रतन लकड़ा की हो गई मौत, आक्रोषित परिजनों ने शव के साथ बैंक मे दिया धरना, कहा बैंक के लापरवाही से हो गई मौत. कहने को तो झारखण्ड राज्य आदिवासी बहुल इलाका है पर इस राज्य ने अब आदिवासी ही इलाज के अभाव मे दम तोड़ रहे है क्योंकि सिस्टम की लापरवाही ऐसी है की बैंक मे रुपया पड़ा हुआ है लेकिन बैंक ने नहीं दिया क्योंकि ई केवाईसी नहीं हो पाया था जबतक ई केवाइसी हुआ तबतक मरीज की इलाज के अभाव मे मौत हो गई. समय पर मृतक के परिजन को पैसा नहीं मिलने के बाद आज आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव के साथ झारखण्ड ग्रामीण बैंक पहुंचे और धरना दिया.

परिजनों ने कहा की बैंक मैनेजर ई केवाइसी के लिए तीन माह दौड़ाया फिर रिजनल मैनेजर के कहने पर ई केवाईसी कराने मरणासन्न पड़े बीमार पिता को लेकर बैंक आया तो ई केवाईसी हुआ इसके बाद भी हमलोगो को पैसा के लिए दौड़ाया जो आजतक नहीं मिला और आज 70 वर्षीय रतन लकड़ा की मौत हो गई. मृतक को सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन की राशि आती थी उसी पैसे से उसका इलाज होना था लेकिन आज मौत हो गई जिसके बाद हमलोग शव लेकर बैंक पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते है.

वहीं इस सबंध मे बैंक के पदाधिकारियों ने कहा कि ई केवाइसी हो गया था लेकिन इसके बाद कोई भी परिजन पैसा निकालने बैंक नहीं आया था जिसकी वजह से उनका पैसा नहीं निकला था आज उनकी मौत हो गई तो उनके शव को लेकर सब बैंक पहुंचे है.

यह भी पढ़ें: जेएलकेएम नेता देवेंद्र महतो ने जेपीएससी अनियमितता मामले में लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.