रक्षाबंधन

हुसैनाबाद में छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, फूलों और आकर्षक राखियों से सजाया गया स्कूल परिसर

छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, फूलों और आकर्षक राखियों से सजाया गया स्कूल परिसर

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद शहर के अमन-चैन मोहल्ला एवं जपला-छतरपुर मुख्य पथ स्थित नहर मोड़ के समीप धरहरा जपला स्थित समता स्कूल परिसर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और आकर्षक राखियों से सजाया गया था. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ. अक्षय कुमार चौहान एवं शिक्षकगण ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया. छात्रों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया. इस दौरान छात्रों ने बहनों को उपहार स्वरूप कॉपी-कलम देकर सम्मानित किया. विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व पर भाषण, कविताएं, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कुछ विद्यार्थियों ने पर्व से जुड़ी पौराणिक एवं ऐतिहासिक कथाएं भी सुनाईं. राखी बनाने की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रधानाचार्य डॉ. अक्षय कुमार चौहान ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सराहना की. अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में विनोद चौधरी, संतोष मिश्रा, किरण देवी, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान, विकास कुमार, दशरथ कुमार, रिमझिम देवी, प्रियंका देवी, बबीता देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, अंशी कुमारी, चांदनी कुमारी, पंकज राज, निकीत कुमार पासवान, रिशु कुमार, इमरान सर, राकेश कुमार, नाजरिन सिसटर, सुष्मिता कुमारी सहित गार्ड नंदू प्रजापति तथा परिचारिका विमला कुंवर, यशोदा देवी, सुनीता देवी और चंचला देवी आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: कोयलांचल में राखी की धूम , भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने कलाई पर बांधी राखी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.