अपराध

पलामू में आरटीआई की आड़ में ₹5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, सुमित कुमार पर प्राथमिकी दर्ज

पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू में आरटीआई की आड़ में ₹5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, सुमित कुमार पर प्राथमिकी दर्ज

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  सूचना के अधिकार (RTI) के दुरुपयोग और एक खनन कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है. छतरपुर के रहने वाले मुकेश कुमार सिंह की तहरीर पर नावा बाजार थाना पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताता है.

पीएम पोर्टल और आरटीआई को बनाया दबाव का जरिया

दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी सुमित कुमार काफी समय से मुकेश कुमार सिंह के माइनिंग बिजनेस को निशाना बना रहा था. उसने कारोबारी पर प्रशासनिक दबाव बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में आरटीआई लगाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री जन शिकायत पोर्टल पर भी ताबड़तोड़ शिकायतें दर्ज कराई थीं. आरोप है कि बाद में इन सभी शिकायतों को रफा-दफा करने और वापस लेने के बदले में कारोबारी से ₹5 लाख की मांग की गई, और पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई.

यह भी पढ़ें: रांची सांसद संजय सेठ ने अपनी निधि से इटकी रोड पर नवनिर्मित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.