कोर्ट न्यूज

विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में दस्तावेज की फोटो खींचने वाले कर्मचारी शंभु सिंह पर दर्ज होगा आरोप

विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने मई 2022 में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में दस्तावेज की फोटो खींचने वाले कर्मचारी शंभु सिंह पर दर्ज होगा आरोप

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज  लीक  मामले में दस्तावेज का फोटो खींचने वाले कर्मचारी शंभू सिंह को आरोपी बनाने की कोर्ट ने इजाजत दे दी है. अभियोजन पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए  MP/MLA की विशेष कोर्ट ने यह इजाजत दी है. इस सम्बंध में शंभू सिंह को  समन जारी करने का कोर्ट ने निर्देश दिया है. कोर्ट में उपस्थित होने के  लिए 5 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है. अभियोजन पक्ष ने सीआरपीसी 319 की याचिका दाखिल कर  कर्मचारी शंभू सिंह को आरोपी बनाने की कोर्ट से अनुमति मांगी थी. अभियोजन पक्ष के 4 गवाहों ने अपने बयान में बताया है कि  शंभू सिंह को गोपनीय दस्तावेज का फोटो खींचते देखा  है. मामले में अभियोजन पक्ष ने अनुसंधानकर्ता समेत 12 गवाहों की गवाही दर्ज कराई है. विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने मई 2022 में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.  सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज की चोरी कर  लीक करने का आरोप लगाया गया है. गोपनीय दस्तावेज के आधार पर सरयू राय ने प्रेस कान्फ्रेंस किया था. जिसमें उन्होंने कोरोना काल में कोविड प्रोत्साहन राशि में अनियमितता और घोटाला का आरोप लगाया था. यह आरोप तत्कालीन मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाया गया था. नियमों को ताक पर रखकर 60 लोगो को अवैध रूप से राशि का भुगतान करने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें: पार्क प्राइम होटल के समीप पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान लालपुर थाना के ड्राइवर को कुचलने का प्रयास

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.