भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार और भावी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके कार्यकर्ता - कर्मवीर सिंह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार और भावी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता को प्रशिक्षण लेना तथा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफ़लता को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके कार्यकर्ता हैं. 

सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक नागरिकों तक पहुंचाने, उनको योजना से जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच सक्रिय होकर उनके हितों के लिए आवाज उठाना और निरंतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया.

बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री सह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने कहा कि ओबीसी मोर्चा, समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है. झारखंड की वर्तमान जेएमएम, कांग्रेस, राजद और वामपंथी गठबंधन की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है.  

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री ईश्वर प्रजापति ने और धन्यवाद ज्ञापन चौधरी महतो ने किया. बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और वंदे मातरम् गीत से हुआ. जबकि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत केशरी, परमेश्वर चौधरी, अजय गुप्ता, प्रोफेसर अर्जुन वर्मा, इंद्रजीत यादव उर्फ लालू, संजू कुशवाहा, अमित अग्रवाल, सुधीर यादव, रमेश बर्मन, शेखर कुमार, प्रकाश साहू, नरेश साहू, गोपाल सोनी, मुखलाल मेहता, संदीप भगत समेत प्रदेश पदाधिकारी और जिला प्रभारी और अध्यक्ष उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, समय सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.