अपराध समीक्षा

मासिक अपराध गोष्ठी में लातेहार एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

हत्या, लूट, दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों की समीक्षा, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण पर जोर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मासिक अपराध गोष्ठी में लातेहार एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान एसपी ने जिले में बीते माह में घटित महत्वपूर्ण अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और अनुसंधान में तेजी लाकर मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, ई-डार (e-DAR) एंट्री, मालखाना प्रभार तथा CEIR पोर्टल के उपयोग की भी समीक्षा की गई.

एसपी ने पिछले माह हत्या, लूट, दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में की गई गिरफ्तारी, कांडों के उद्भेदन और अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की. उन्होंने गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान फरार अपराधियों, दागी पंजी एवं गृहभेदन (चोरी) के मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, नियमित गश्त, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया.मासिक अपराध गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार राम एवं संदीप कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद सिंह सहित जिले के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर हरियाणा के बहादुरगढ़ में ढेर, हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संबंधित सामग्री

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.