मासिक बैठक

राजगंज मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती और बूथ कमेटी सत्यापन पर मंथन

सभी शक्ति केंद्रों के नए संयोजक व सह-संयोजकों के साथ नई बूथ कमेटियों के पुनः सत्यापन की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राजगंज मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती और बूथ कमेटी सत्यापन पर मंथन

न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुंभकार के निर्देशानुसार मंगलवार, 1 सितंबर को सुबह 10:30 बजे राजगंज शिव मंदिर परिसर में भाजपा राजगंज मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री गौतम साव ने किया. बैठक के अंत में मंडल उपाध्यक्ष श्री अजय राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

बैठक में राजगंज मंडल संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही सभी शक्ति केंद्रों के नए संयोजक एवं सह-संयोजकों के साथ नई बूथ कमेटियों के पुनः सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.
इस दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई. बताया गया कि यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया.

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजगंज मंडल के प्रवासी प्रभारी श्री ज्ञानरंजन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता बेसरा सहित श्री सूरज सोनी, श्री नरेश सिंह, श्री नेपाल महतो, श्री हजारी साव, श्री कामेश्वर महतो, श्री सुबोध शर्मा, श्रीमती शांति देवी, श्रीमती मंजू सिंह, श्री रामदेव महतो, श्री सत्यानारायण पंडित, श्री अजय रजवार, श्री संजय राम, श्री गिरधारी दास, श्री चंदन भारती समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी भागीदारी दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: गावां में जंगली बिरनी के हमले में कई लोग घायल, दो की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.