National Stakeholders Consultation

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ हुआ.

By : Ark Sahuliyar
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ हुआ. यह कार्यक्रम झारखंड को आईटी, नवाचार और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में Google, IBM, Microsoft सहित देश की कई अग्रणी कंपनियों और निवेशकों ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट संदेश दिया कि "झारखंड केवल माइंस (Mines) नहीं, बल्कि माइंड्स (Minds) की भी धरती है. अब हमें खनिज संपदा के साथ मानव संसाधन और तकनीकी क्षमता का भी विकास करना है."

मुख्यमंत्री के विजन का निवेशकों ने स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि वे झारखंड में निवेश करेंगे तथा आईटी सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. इसे राज्य के लाखों युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अत्याधुनिक आईटी आधारित तकनीकों, डिजिटल हेल्थ सिस्टम और आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉको बढ़ावा देने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है. यह दो दिवसीय सम्मेलन झारखंड के विकास की नई इबारत लिखेगा और राज्य को तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा करेगा. कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर, पूजा सिंघल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में निवेशक उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.