बारिश से आफत

गांडेय के रसनजोरी में लगातार बारिश में खपड़ैल का कच्चा घर धराशायी, बाल-बाल बचे गृहस्वामी

घटना में घर में मौजूद गृहस्वामी की मां को हल्की चोट आई, हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय के रसनजोरी में लगातार बारिश में खपड़ैल का कच्चा घर धराशायी, बाल-बाल बचे गृहस्वामी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के रसनजोरी पंचायत अंतर्गत रसनजोरी हरिजन टोला में लगातार हो रही बारिश के कारण एक खपड़ैल का कच्चा घर धराशायी हो गया. घटना में घर में मौजूद गृहस्वामी की मां को हल्की चोट आई है. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

जानकारी के अनुसार हरिजन टोला निवासी अर्जुन दास का कच्चा खपड़ैल मकान पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अचानक गिर गया. घटना के दौरान घर में मौजूद उनकी मां को हल्की-फुल्की चोट लगी. घर गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

भुक्तभोगी अर्जुन दास ने प्रशासन से मामले की जानकारी लेते हुए आपदा राहत के तहत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा आवास की व्यवस्था कराने की गुहार लगायी है.

यह भी पढ़ें: गोईलकेरा के अग्र परियोजना केंद्र में 40 किसानों को दिया गया तसर रेशम उत्पादन का प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.