संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सपादा गांव में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण त्रिभन गोराई का आवास गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं और तत्काल सूखा राशन, कपड़े, कंबल के साथ टेंट लगाने के लिए त्रिपाल की व्यवस्था कराई. विधायक ने आपदा प्रबंधन सह अंचलाधिकारी कुकड़ू अभय द्विवेदी से संपर्क कर पूरी रात स्थिति की जानकारी ली. स्थानीय कार्यकर्ताओं, वार्ड सदस्य और मुखिया से भी पल-पल का अपडेट लिया गया. पीड़ित परिवार से मिलकर हालचाल जाना और प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला को आवास निर्माण की प्रक्रिया के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई तत्काल पूरी कराने का निर्देश दिया. विधायक ने पीड़ित परिवार को आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, शिक्षक गुणाधर महतो, राहुल वर्मा, अजय सिंह मानकी, संजीव सिंह सरदार, अमर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में जर्जर सड़क-पुलिया की सुध, जल्द शुरू होगा पुनर्निर्माण का काम